फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former minister Dharamsot appeared in court in money laundering case, next hearing will be on 2nd

Mohali News: मनी लॉड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री धर्मसोत कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 2 को होगी

Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Former minister Dharamsot appeared in court in money laundering case, next hearing will be on 2nd
मोहाली। मनी लॉड्रिंग मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। सुनवाई दौरान पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत अदालत में पेश हुए। पिछली पेशी पर अदालत की ओर से साधू सिंह धर्मसोत के बेटे हरप्रीत सिंह को भगोड़ा करार दे दिया गया था। अदालत की ओर से हरप्रीत सिंह की जायदाद की जानकारी मांगी गई है, ताकि सीआरपीसी की धारा-83 के तहत प्रापर्टी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। अदालत की ओर से इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की गई है। मनी लॉड्रिंग के इस केस में साधू सिंह धर्मसोत इस समय जमानत पर बाहर हैं। धर्मसोत को ईडी की ओर से जनवरी 2024 में मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। धर्मसोत पर जंगलात मंत्री के समय करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही धर्मसोत की विजिलेंस जांच शुरु करवाई तो विजिलेंस की तरफ से उन पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। बाद में ईडी की ओर से भी अलग मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उनके बेटे को भी मामले में नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed