फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former Jammu High Court Secretary Gagandeep Singh was shot at indiscriminately; three bullets hit his car.

Mohali News: हाईकोर्ट के पूर्व सचिव गगनदीप जम्मू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में लगी तीन गोलियां

Wed, 20 May 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Former Jammu High Court Secretary Gagandeep Singh was shot at indiscriminately; three bullets hit his car.
मोहाली/कुराली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता गगनदीप जम्मू पर मंगलवार को कुराली के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। गोलियां उनकी कार पर लगीं। गनीमत रही कि वह इस हमले में सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गगनदीप जम्मू वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य बलविंदर जम्मू के बेटे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 निवासी गगनदीप जम्मू मंगलवार को अपनी कार से दोस्त से मिलने रोपड़ जा रहे थे। इसी दौरान अमायरा कुराली बाईपास के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। गोली चलते ही गगनदीप ने अपनी कार कच्चे में उतारकर वापस मोड़ ली। इस तरह वहां से निकलने में सफल रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी (जांच) सौरभ जिंदल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को घटनास्थल से गोली के तीन खाली खोल मिले हैं। शुरुआती जांच में यह खोल .38 बोर हथियार से चलाए प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर जम्मू ने बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। इस घटना के बाद बार एसोसिएशन में रोष है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हमले की कड़ी निंदा कर इसे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया। वहीं, बार एसोसिएशन के मानद सचिव ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला केवल एक वकील पर नहीं, बल्कि पूरे कानूनी पेशे की स्वतंत्रता और गरिमा पर हमला है। एसोसिएशन ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed