{"_id":"610da00a8ebc3ec1ac217ae4","slug":"former-council-chief-kulwinder-sohi-accused-of-adding-illegal-sewerage-connection-mohali-news-pkl422681717","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व परिषद प्रधान कुलविंदर सोही पर अवैध सीवरेज कनेक्शन जोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व परिषद प्रधान कुलविंदर सोही पर अवैध सीवरेज कनेक्शन जोड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। बलटाना में शुक्रवार को नगर परिषद के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही और मौजूदा क्षेत्रीय कांग्रेसी पार्षद शिवानी गोयल के बीच कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। दरअसल मामला कलगीधर एनक्लेव में स्थित शोरूम मालिक और पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही की ओर से सीवरेज लाइन की सफाई करवाने से जुड़ा है। इसको महिला पार्षद शिवानी गोयल ने अवैध समझते हुए पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही को दस्तावेज दिखाने की मांग की। बस इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और काफी देर तक दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला।
जानकारी के मुताबिक, कलगीधर एनक्लेव में स्थित शोरूम मालिक एवं पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह सोही ने सीवरेज लाइन ब्लॉकेज को ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों को बुलाकर पाइपलाइन की सफाई करवानी शुरू कर दी। इसकी सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद शिवानी गोयल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सोही को प्रशासन की मंजूरी बिना सीवरेज लाइन से जोड़े गए इस कनेक्शन के दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर सोही ने कहा कि ये उनके शोरूम का पुराना कनेक्शन है और बरसात की वजह से आई ब्लॉकेज खुलवाने के लिए कर्मचारियों को लगाया है। इसके बाद दस्तावेज दिखाने को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। यह देख यहां लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों में बीच बचाव करवाकर दोनों को शांत करवाया।
सीवरेज कनेक्शन का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया
मैं वहां से गुजर रही थी तो देखा कि कलगीधर एनक्लेव में सड़क खोदकर सीवरेज का अवैध कनेक्शन जोड़ा जा रहा रहा था। क्षेत्र की पार्षद होने के नाते मैंने पूछताछ की तो पता चला कि इस कार्रवाई को अंजाम कोई और नहीं, बल्कि नगर परिषद के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही अंजाम दे रहे हैं। इस पर जब उन्होंने इस कार्रवाई को रोकने के निर्देश दिए तो पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह सोही के लोग बदतमीजी पर उतर आए थे और इस सीवरेज कनेक्शन का कोई दस्तावेज भी नहीं दिखाया।
विज्ञापन
- शिवानी गोयल, क्षेत्रीय पार्षद, नगर परिषद, जीरकपुर।
कोट्स :::
कलगीधर एनक्लेव में मेरे शोरूम के पुराने सीवरेज कनेक्शन जुड़े हुए हैं। मेरे पास इस कनेक्शन की सभी मंजूरियां और दस्तावेज भी मौजूद हैं। दरअसल बरसातों की वजह से सीवरेज लाइन में ब्लॉकेज आ गई थी। उसको ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था। लेकिन क्षेत्रीय पार्षद शिवानी गोयल ने उन पर सीवरेज लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप लगा दिए, जो मैंने प्रधान रहते नहीं किया तो अब क्या करूंगा। सोमवार को सीवरेज लाइन से जुड़े सभी दस्तावेज अधिकारियों को दिखाने के बाद ही काम को करवाया जाएगा।
- कुलविंदर सिंह सोही, पूर्व प्रधान, नगर परिषद, जीरकपुर।