फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former co-operative bank manager arrested for selling plots on fake documents in Mohali

जाली दस्तावेजों पर प्लॉट बेचने पर पूर्व सहकारी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Former co-operative bank manager arrested for selling plots on fake documents in Mohali
मोहाली। जाली दस्तावेजों के आधार पर एक प्लॉट की खरीदो-फरोख्त के मामले में नामजद आरोपी पूर्व सहकारी बैंक मैनेजर सरबजीत सिंह को थाना सोहाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इन दिनों मुअत्तल चल रहा था। उस पर विजिलेंस ने भी भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करके यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

सोहाना पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह ने बताया था कि आरोपी सरबजीत सिंह ने सेक्टर-90 में 150 वर्ग के गज के प्लॉट की खरीदो-फरोख्त को लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर उससे 47 लाख रुपये का सौदा किया था। इसके लिए सरबजीत सिंह ने उससे 20 लाख रुपये बतौर बयाना ले लिए थे। साथ ही प्लॉट का एलओआई भी उसे दे दिया था। जब उसने प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने की बात कही तो सरबजीत सिंह उससे रजिस्ट्री करवाने के लिए आगे से आगे का समय मांगता रहा और टालमटोल करने लगा। ऐसा करने पर उसे सरबजीत पर संदेह हुआ और तो लॉट की एलओआई की जांच करवाई गई। इसमें पता चला कि प्लॉट के दस्तावेज जाली बनवाए गए थे। इसके बाद उस पर विजिलेंस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। जबकि एक ओर ऐसा की मामला उस पर बटाला विजिलेंस की ओर से भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed