फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Forest workers roared on the demand of making raw workers confirmed

Mohali News: कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग पर गरजे वनकर्मी

Sat, 05 Aug 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Forest workers roared on the demand of making raw workers confirmed
मोहाली। वन विभाग के कच्चे कर्मियों को पक्का करने के लिए कर्मचारियों ने सेक्टर-68 स्थित वन भवन में धरना दिया। मौसम खराब होने के बावजूद राज्य भर से कर्मचारी धरने में पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व अमरीक सिंह गढ़शंकर, जसवीर सिंह सीरा, जसविंदर सौजा, रणजीत गुरदासपुर और बलवीर सिंह तरनतारन ने किया। रैली को संबोधित करते मुलाजिम नेता विरसा सिंह, पवन होशियारपुर, अमनदीप सिंह छतबीड़, मलकीत मुक्तसर, सुलखन सिंह मोहाली और सुखदेव जालंधर ने कहा कि विभाग में काम करने वाले तीन साल की सेवा वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाए। वहीं, 2006 में दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों को तत्काल पक्का किया जाए। वन्य जीव विभाग में कार्यरत कर्मियों को 25% अधिक दर से वेतन दिया जाए।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जसविंदर संगरूर, सत नारायण मानसा, निसान फिरोजपुर, जसपाल बठिंडा, केवल गढ़शंकर, सेर सिंह सरहिंद, छिंदरपाल सिंह और निर्मल रोपड़ ने मांग की कि समूह श्रमिकों को कम से कम 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाना चाहिए। पीएफ और ईआईएस कटौती की जानी चाहिए और वन विभाग में काम की दरें बढ़ाई जानी चाहिएं। रैली के बाद वन कर्मचारियों ने अपनी प्रांतीय टीम और पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेता नाथ सिंह बुजरक और गीत ककराला पटियाला के नेतृत्व में वन कांप्लेक्सर को घेर लिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने बैठक करके वन कर्मियों को 28 अगस्त को बैठक तय करवाकर उन्हें संतुष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों का समाधान नहीं किया तो करेंगे संंघर्ष

दर्शन लुधियाना, भूपिंदर सिंह साधोहेड़ी, सतनाम संगरूर, भूपिंदर दसूहा, भुविसन लाल जालंधर, अमृतपाल बठिंडा, जगतार सिंह नाभा, गुरबीर फिरोजपुर, कुलदीप गुरदासपुर और हरजिंदर सिंह सरहिंद ने कहा कि अगर सरकार ने वन कर्मियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो वह यूनियन के बैनर तले संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। धरने में बलबीर फिरोजपुर, तरसेम बलाचौर, बब्बू मानसा, भिंदर घागा, अमरिंदर मोहाली, मेहर फिरोजपुर, बूटा लुधियाना, जगमीत मुक्तसर, कश्मीर लाल, राज कौर तरनतारन, हरबंस कौर, नाजरा बेगम, कश्मीर कौर फिल्लौर आदि नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed