{"_id":"6b04a60f787ecf8c83057583","slug":"forest-fire-breaks-out-in-the-shivalaya-hills-flames-visible-from-afar-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1181829-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शिवालय की पहाड़ियों के जंगल में लगी आग, दूर तक दिखीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शिवालय की पहाड़ियों के जंगल में लगी आग, दूर तक दिखीं लपटें
विज्ञापन
नयागांव। सिंघादेवी क्षेत्र के ऊपर स्थित शिवालय की पहाड़ियों के जंगलों में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
आग ने देखते ही देखते करीब सात से आठ किले के दायरे में जंगल के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ियों के जंगलों में अक्सर कुछ नशेड़ी नशा करने के लिए पहुंच जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। नाडा जंगलात इंचार्ज कंवरदीप सिंह, बेलदार मंदीप सिंह, निर्मल सिंह निम्मा, लाडी सिंह और राम केश ने बताया कि हिम्मत से आग को काबू पाया। आग से केवल सूखी घास और झाड़ ही जले हैं। यदि आग और फैलती तो वन संपदा के साथ-साथ जान-माल का भी बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने की घटना को लेकर कई सवाल उठे हैं।