फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   For the first time, transgender candidates are also in the fray in Mohali.

पहली बार मोहाली में किन्नर उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में

Wed, 02 Feb 2022 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
For the first time, transgender candidates are also in the fray in Mohali.
मोहाली। वीआईपी विधानसभा हलका मोहाली में पहली बार किन्नर (महंत) उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में टक्कर देगी। मनीक्षा नाम की किन्नर ने चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भरा है। उनका कहना है कि समाज को बदलने की सोच को लेकर ही उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। वह लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं, शिक्षा, कानून व्यवस्था देने के साथ ही किन्नर समाज के भले के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनको समझेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय मनीक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार को खत्म करना है, साथ ही मोहाली को बेहतर विधानसभा हलका बनाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी और उनकी टीम ने काम शुरू कर दिया है। वह लोगों से मिलने के लिए जा रही हैं। वहीं, लोगों की तरफ से उन्हें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पढ़ी लिखी हैं, साथ ही हर स्थिति को अच्छी तरह समझती हैं। हालांकि चुनावी मैदान में उतरे कई उम्मीदवार ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। वहीं, उनकी ओर से अपने हलफनामे में अपनी आमदनी 15 लाख रुपये दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

मोहाली में नौ किन्नर हैं मतदाता
मोहाली विधानसभा हलके में कुल 234162 मतदाता हैं। इनमें 122195 पुरुष और 111958 महिलाएं हैं। जबकि किन्नर मतदाता 9 हैं। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कई तहर की ड्राइव चलाई जा रही है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed