{"_id":"577eb25f4f1c1b6f0c7fc503","slug":"flyover-balongi-to-sunny-enclave-flyover-protest-against-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":" फ्लाईओवर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग बोले, नहीं चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग बोले, नहीं चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 08 Jul 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग बोले, नहीं चाहिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलौंगी से सन्नी एनक्लेव तक बनाए जाने वाले फ्लाईओवर के विरोध में संघर्ष गहरा गया है। वीरवार को इलाके के विभिन्न वर्ग के कारोबारियों व दुकानदारों ने संघर्ष तेज करने के लिए मीटिंग की। इसके बाद बलौंगी में खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को जाम करने की कोशिश की गई। लेकिन वहां पर पहले ही पुलिस फोर्स व नायब तहसीलदार समेत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने संघर्ष कर रहे लोगों से मांग पत्र लिया। साथ ही हाईवे पर जाम लगाने से रोक दिया।
एयरपोर्ट रोड ने खत्म की फ्लाईओवर की अहमियत
संघर्ष कर रहे लोगों ने बताया कि एनएच-21 चंडीगढ़ को रोपड़, लुधियाना, जालंधर, हिमाचल व अन्य स्थानों से जोड़ती है। एयरपोर्ट रोड बनने से पहले चंडीगढ़ से खरड़ जाने वाली सड़क पर बहुत अधिक ट्रैफिक होता था। जबकि एयरपोर्ट रोड को जोड़ती 200 फुट चौड़ी सड़क चालू होने से चंडीगढ़ खरड़ सड़क से बलौंगी व सन्नी एनक्लेव तक ट्रैफिक काफी कम हो गया है। इसी तरह चंडीगढ़ से रोपड़ व जालंधर व जालंधर के लिए काफी ट्रैफिक मुल्लांपुर सिसवां कुराली रोड से होकर जाता है। इसके अलावा राज्य सरकार ने दो नई सड़कें चंडीगढ़ से बद्दी व कुराली रोड, मुल्लांपुर रोड बनाने जा रही है। इनके चलने से ट्रैफिक और कम हो जाएगा।
अभी और भी नए रोड बनने हैं
गमाडा की ओर से बलौंगी चौक से सन्नी एनक्लेव से पीआर-5 व पीआर-7 बनाने जा रहा है। एनएचआई ने एनएच-21 से दारा स्टूडियो से खरड़ तक काफी जमीन एक्वॉयर की है। इस पर सर्विस लेन बन सकती है। यहां पर पहले ही सिक्स लेन सड़क मौजूद है।
विज्ञापन
पहले था यह प्लान
लोगों का कहना था कि असली प्लान के मुताबिक पहले सेक्टर-39 चंडीगढ़ से बलौंगी लाइट प्वाइंट तक फ्लाईओवर बनाया जाना था। पर अब इसे बलौंगी लाइट प्वाइंट से सन्नी एनक्लेव तक बनाया जा रहा है। जो कि समझ से बाहर है। सेक्टर-39 से बलौंगी तक फ्लाईओवर बनाने का तर्क यह था कि यहां पर सड़क को चौड़ा करने का कोई साधन नहंी था।
फ्लाईओवर से यह होगा नुकसान
लोगों ने कहा कि अगर बलौंगी से सन्नी एनक्लेव तक फ्लाईओवर बनाया जाता है तो लोगों को काफी परेशानी होगी। इससे 600-700 दुकानदार प्रभावित होंगे। इसके अलावा चालीस-पचास हजार लोग रहते हैं। इसके अलावा नार्थ कंट्री मॉल है। इसमेें सौ फीसदी विदेशी निवेश है। यहां पर 1200 मुलाजिम काम करते हैं। जबकि 30 से 35 हजार लोग रोजाना आते हैं। इस प्रोजेक्ट के बनने से लोगों को फायदा होगा।
सेल्स बैरियर भी हटाने की योजना
बलौंगी सेल्स टैक्स बैरियर शिफ्ट होने से ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं रह जाएगी। इलाके में 80 फीसदी लोग दो पहिया वाहन, रिक्शा या पैदल चलते हैं। फ्लाईओवर पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। ऐसे में फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट रद्द किया जाना चाहिए।