फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five thieves and snatchers associated with different gangs arrested

Mohali News: अलग-अलग गिरोह के साथ जुड़े पांच चोर और झपटमार गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Five thieves and snatchers associated with different gangs arrested
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने अलग-अलग गिरोह के साथ जुड़े पांच चोरों और झपटमारों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सिटी-1 मोहित अग्रवाल ने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से मटौर थाने के अंतर्गत हुई चार वारदातें सुलझ गई हैं। चारों आरोपी शातिर चोर और झपटमार हैं। इन्होंने अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनके खिलाफ मटौर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं, इन पांचों को इन मामलों में नामजद कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि उनकी पुलिस पार्टी शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए गश्त पर तैनात थी। एसएचओ मटौर गब्बर सिंह और उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान पंकज और गौरव दोनों निवासी बड़माजरा कॉलोनी मोहाली को काबू किया। दोनों आरोपी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। उनके खिलाफ मटौर थाने में आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद चोरी का खुलासा होने पर तीन और मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा एएसआई दिलबाग सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर-70 में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने दोषी बंटी निवासी मदनपुर जिला मोहाली को काबू किया। आरोपी ने 10 जून को मटौर एरिया में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ मटौर थाने में आईपीसी की धारा 380, 411 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी अपने गिरोह के साथ झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस को आरोपी बंटी से झपटे गए दो मोबाइल फोन और चोरी किए गए तीन गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों के अलावा थाना मटौर पुलिस ने चोरी के मामले में एक एफआईआर नंबर-131 दर्ज की थी। इसमें भी पुलिस ने एक शातिर चोर अजीत सिंह निवासी आंसल एपीआई मोहाली को बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ में सामने आया कि उसके खिलाफ पहले भी पांच केस दर्ज हैं। एक अन्य झपटमारी के मामले में भी मटौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपा निवासी गांव बिजना जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी इस समय मोहाली के गांव मदनपुरा में किराये के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed