{"_id":"612bf53c8ebc3e7a0e2ef201","slug":"five-robbers-of-auto-gang-arrested-for-robbing-a-foreign-student-mohali-news-pkl42506379","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्र से मारपीट कर लूट के मामले में ऑटो गैंग के पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्र से मारपीट कर लूट के मामले में ऑटो गैंग के पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पुलिस ने विदेशी छात्र के साथ हुई लूट में ऑटो गैंग के पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लुटा गया पासपोर्ट (दी रिपब्लिक ऑफ सूडान) एक सैमसंग का मोबाइल फोन और जिस ऑटो में वारदात को अंजाम दिया वह ऑटो बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों की पहचान बीरू निवासी सराय बंजारा, बंटी कुमार निवासी खेड़ी गुज्जरां ढकानसु थाना राजपुरा, विशाल निवासी ढकानस, लखवीर निवासी भरत कॉलोनी, राजपुरा और बलदेव राज उर्फ देबा निवासी गांव तलानिया जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।
इस लूट में विदेशी छात्र सलाहीद्दीन बसीर खैरलसीद जिला उमद्रमान सूडान ने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बनूड़ में एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है और उसने बनूड़ बैरियर से जीरकपुर आने के लिए ऑटो पकड़ा था। इसमें पहले से ही उक्त युवक सवार थे। उक्त आरोपियों ने उसको चलते ऑटो में धमकाकर सामान देने को कहा तो सलाहीद्दीन ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी। लेकिन ऑटो में बैठे लुटेरों ने ऑटो रोकर कर नीचे उतरते ही उसे घेर लिया था और उसके साथ मारपीट कर उसके पास से सारा सामान लूट लिया था और फरार हो गए थे। इसके बाद छात्र ने थाना जीरकपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि छात्र की शिकायत पर उन्होंने एक टीम बनाकर लुटेरों को तलाशा और करीब एक हफ्ते में पांचोें को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।