फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five robbers of auto gang arrested for robbing a foreign student

विदेशी छात्र से मारपीट कर लूट के मामले में ऑटो गैंग के पांच लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five robbers of auto gang arrested for robbing a foreign student
जीरकपुर। पुलिस ने विदेशी छात्र के साथ हुई लूट में ऑटो गैंग के पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लुटा गया पासपोर्ट (दी रिपब्लिक ऑफ सूडान) एक सैमसंग का मोबाइल फोन और जिस ऑटो में वारदात को अंजाम दिया वह ऑटो बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों की पहचान बीरू निवासी सराय बंजारा, बंटी कुमार निवासी खेड़ी गुज्जरां ढकानसु थाना राजपुरा, विशाल निवासी ढकानस, लखवीर निवासी भरत कॉलोनी, राजपुरा और बलदेव राज उर्फ देबा निवासी गांव तलानिया जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस लूट में विदेशी छात्र सलाहीद्दीन बसीर खैरलसीद जिला उमद्रमान सूडान ने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बनूड़ में एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है और उसने बनूड़ बैरियर से जीरकपुर आने के लिए ऑटो पकड़ा था। इसमें पहले से ही उक्त युवक सवार थे। उक्त आरोपियों ने उसको चलते ऑटो में धमकाकर सामान देने को कहा तो सलाहीद्दीन ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी। लेकिन ऑटो में बैठे लुटेरों ने ऑटो रोकर कर नीचे उतरते ही उसे घेर लिया था और उसके साथ मारपीट कर उसके पास से सारा सामान लूट लिया था और फरार हो गए थे। इसके बाद छात्र ने थाना जीरकपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि छात्र की शिकायत पर उन्होंने एक टीम बनाकर लुटेरों को तलाशा और करीब एक हफ्ते में पांचोें को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed