फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   five people arrest with fake currency

9100 की जाली करेंसी के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
five people arrest with fake currency
बनूड़/लांडरां (मोहाली)। पुलिस ने सेल टैक्स बैरियर चौक के नजदीक से पांच व्यक्तियों को जाली करेंसी का सौदा करते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 9100 की जाली करेंसी बरामद हुई।
विज्ञापन

बनूड़ थाना प्रभारी गुरमुख और एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि वीरवार रात को उन्होंने चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि सेल टैक्स बैरियर चौक के नजदीक कुछ व्यक्ति जाली करेंसी का सौदा कर रहे हैं। एएसआई मोहन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर जाकर पांचों व्यक्तियों को शक के आधार पर काबू कर तलाशी ली तो उनसे जाली करेंसी बरामद हुई। आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से एक नंबर के कई नोटों की छपाई की हुई थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह वासी भादसों से 200 रुपये के नई करेंसी के 22 जाली नोट, जगतार सिंह वासी ब्राह्मण माजरा सरहिंद मंडी से 100 रुपये के नई करेंसी के 32 नोट, गुरमुख सिंह वासी ककराला थाना नाभा से 100 रुपये के पुरानी करेंसी के 15 जाली नोट बरामद किए। जबकि उनके साथी सुमन कुमार वासी अमलोह थाना और मलकीत सिंह वासी थूहा थाना शंभू इनका सौदा कराते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी जगतार सिंह पर 2015 में जाली करेंसी का धंधा करने का मामला दर्ज है। जगतार एक नंबर के नोटों को बार-बार प्रिंटर की मदद से निकालता था और बड़ी संख्या में इस जाली करेंसी को विभिन्न बाजारों में चला चुका है। आरोपी दो लाख की जाली करेंसी के बदले एक लाख की असली करेंसी लेता था। पांच आरोपियों को शुक्रवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया, जहा से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह कितने समय से यह धंधा कर रहे थे और कितने लाख की करेंसी मार्केट में सप्लाई कर चुके हैं। आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी करके जाली करेंसी बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed