फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five former cadets of Maharaja Ranjit Singh AFPI join Indian Army and Air Force

Mohali News: महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के पांच पूर्व कैडेट भारतीय सेना व वायुसेना में शामिल

Sun, 14 Dec 2025 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five former cadets of Maharaja Ranjit Singh AFPI join Indian Army and Air Force
मोहाली। मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएस एएफपीआई) के पांच पूर्व कैडेट भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में अधिकारी बन गए। इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून में आयोजित 157वें रेगुलर कोर्स की पासिंग आउट परेड में एमआरएस एएफपीआई के चार कैडेट भारतीय सेना में शामिल हुए। इनमें अमृतसर के गुरकीरत सिंह, गुरदासपुर के बरजिंदर सिंह और सुखदेव सिंह गिल तथा पठानकोट के विनायक शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं लुधियाना के कुश पांड्या ने हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी के 216वें कोर्स से पास होकर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पंजाब का नाम रोशन किया। मंत्री अमन अरोड़ा ने इन अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे युवा ही प्रदेश और देश की असली ताकत हैं। अजय एच. चौहान ने कहा कि इन पांच अधिकारियों की नियुक्ति से संस्थान से निकलने वाले सशस्त्र बलों के अधिकारियों की संख्या 186 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed