फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five drug traffickers, including 13 kg of opium and 260 grams of heroin arrested in Zirakpur and Laldu, were brought from Delhi and Nepal and sold in Mohali and Shimla

जीरकपुर आैर लालड़ू में 13 किलो अफीम और 260 ग्राम हेराइन सहित पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और नेपाल से लाकर बेचते थे मोहाली और शिमला में

Sat, 24 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five drug traffickers, including 13 kg of opium and 260 grams of heroin arrested in Zirakpur and Laldu, were brought from Delhi and Nepal and sold in Mohali and Shimla
लालड़ू पुलिस की गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए नेपाल निवासी नशा तस्कर। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर/लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे बसे शहरों में आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसका उदाहरण मोहाली पुलिस की ओर से वीरवार को अलग-अलग शहरों से भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ गिरफ्तार हुए तस्करों से सामने आया है।
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में खुलासा किया है कि उन्होंने नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। यह टीम नशा तस्करों पर शिकंजा सकेगी।
विज्ञापन

वीरवार को ढकोली पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों से खुलासा हुआ है कि नशे की खेप दिल्ली से लाई जाती है, और यहां आसपास के शहरों में सप्लाई की जाती है। वहीं लालड़ू पुलिस का दावा है कि अफीम की खेप नेपाल से लाई जाती है और सप्लाई हिमाचल प्रदेश में शिमला तक की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचते थे ढकोली में, महिला सहित दो काबू
ढकोली पुलिस चौकी के एसआई हरजिंदर ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ पीरमुछल्ला बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पैदल आ रहे एक व्यक्ति और महिला पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। इस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इन आरोपियों की पहचान एक महिला के साथ मनोज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि मनोज और उसकी साथी महिला से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह दिल्ली में नाइजीरियन से हेराइन लाते हैं और यहां पर अपने ग्राहकों को सप्लाई करते हैं।
लालड़ू में एक महिला सहित नेपाल के दो नशा तस्कर साढ़े 13 किलो अफीम सहित काबू
- नेपाल से लाकर पंजाब के शहरों और हिमाचल प्रदेश के शिमला में बेचते थे अफीम
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के नजदीक पीर बाबा दरगाह के पास से एक महिला सहित नेपाल के दो युवकों को करीब साढ़े 13.613 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन नशा तस्करों ने अफीम की खेप नेपाल से लाकर पंजाब के शहरों और शिमला में ग्राहकों को बेचनी थी।
थाना लालड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ 22 अप्रैल को पीर बाबा दरगाह के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अपने कंधों पर बैग डाले हुए नेपाल के तीन युवक आ रहे थे। जब उनके बैग की तलाशी ली तो उनमें से साढ़े 13 किलो अफीम बरामद हुई। इन नशा तस्करों की पहचान अमृत पन्नू निवासी पाली, जिला जाजरोट, शक्ति उल्ली निवासी इरीबान, जिला रोलपा और महिला कमला बरई पत्नी संत बहादुर बरई निवासी बसपार्क, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई है।

डीएसपी रूपिंद्रजीत सिंह (एनडीपीएस) ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर डेराबस्सी की अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों मेें अमृत पन्नू और शक्ति उल्ली शिमला में मजदूरी करते थे, दोनों शादीशुदा हैं। जबकि कमला घरेलू काम करती थी और उसका पति संत बहादुर सऊदी अरब में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed