फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five arrested, including three women, who reached Kharar to register on fake names

मोहाली: खरड़ में फर्जी नाम पर रजिस्ट्री करवाने पहुंची तीन महिलाओं समेत पांच काबू

Sat, 11 Feb 2023 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 11 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including three women, who reached Kharar to register on fake names
खरड़ में फर्जी नाम पर रजिस्ट्री करवाने पहुंची तीन महिलाओं समेत पांच काबू
विज्ञापन

किसी अन्य महिला के नाम पर तहसीलदार के सामने पेश होकर करवा रही थी प्लॉट की रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। शहर की तहसील में उस समय अफरातफरी मच गई, जब नंबरदार से फर्जी नाम पर रजिस्ट्री करवा रही एक महिला और उसके साथ आई दो अन्य महिलाओं के साथ पांच लोगों को काबू करके तहसीलदार के हवाले कर दिया। यह महिला किसी अन्य महिला के नाम पर तहसीलदार के सामने पेश होकर फर्तुल्लांपुर के एक प्लॉट की रजिस्ट्री करवा रही थीं। रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करते समय नंबरदार ने जब इस महिला का नाम पूछा तो उसके मुंह से उसका असली नाम निकल गया।
शक होने पर नंबरदार ने महिला का आधार कार्ड मांगा तो महिला आधार कार्ड दिखाने से मना करने लगी। इसी बीच इसके साथ आई दो अन्य महिलाओं समेत पांच लोग इधर-उधर खिसकने लगे तो नंबरदार ने तहसील में तैनात स्टाफ की मदद से सभी को काबू करके तहसीलदार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तहसीलदार ने सभी आरोपियों को खरड़ पुलिस स्टेशन भेजकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी खरड़ को भेजी शिकायत के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक रजिस्ट्री सुखपाल कौर पत्नी राजिंदर कांत वासी कीर्ति नगर फिरोजपुर की ओर से मनप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़ रकबा गांव फर्तुल्लांपुर पेश की गई। जिसपर हरप्रीत सिंह थिंद नंबरदार फर्तुल्लांपुर और सतवीर सिंह द्वारा गवाही डाली हुई थी और मनप्रीत सिंह की ओर से हरदीप सिंह हाजिर था। रजिस्ट्री ऑनलाइन कंप्यूटर प्रोसेस से दोनों पक्षों और गवाहों की हाजिरी में तसदीक हो चुकी थी। जब दोनों पक्षों के हस्ताक्षर करवाने लगे तो नंबरदार हरप्रीत सिंह थिंद ने सुखपाल कौर से उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा तो सुखपाल कौर एकदम घबरा गई और मौके से फरार हो गई। उसे सभी नंबरदारों द्वारा काबू करके तहसीलदार के पास पेश किया। रजिस्ट्री तसदीक करवाने आई महिला से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह लुधियाना की रहने वाली है और वह पैसे लेकर फोटो करवाने के लिए आई थी। उसने कहा कि जिस व्यक्ति के कहने पर वह फोटो करवाने आई थी, वह मौके से फरार हो गया है। थाना सिटी खरड़ के कार्यकारी एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- खरड़ तहसील में जाली रजिस्ट्री करवाने आई महिलाओं को पकड़ कर तहसीलदार के हवाले करते हुये।
फोटो नंबर- 10 खरड़-फोटो नंबर 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed