{"_id":"6861920f1d24817386011ee0","slug":"five-accused-of-the-gang-involved-in-robbery-by-taking-lift-are-arrested-one-is-still-absconding-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130643-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपी काबू, एक गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपी काबू, एक गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों दीपक कुमार, हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी, इबनप्रीत सिंह उर्फ पिंकी, संदीप कौर, उपिंदर उर्फ लक्की को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं जबकि एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक आरोपी सन्नी कुमार सचदेवा की गिरफ्तारी बाकी है। यह गिरोह रात के समय मोहाली में मुख्य सड़कों और एयरपोर्ट रोड पर राहगीरों और कार चालकों से लूटपाट, छीनाझपटी और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता था। आरोपियों से चार महंगे मोबाइल फोन, एक माइक्रोफोन फोन बरामद किया है। आरोपियों ने आईटी सिटी और थाना जीरकपुर क्षेत्र में स्नैचिंग, लूट व ब्लैक मेलिंग की 20 से ज्यादा वारदातों को करना कबूल किया है।
आरोपियों पर दर्ज हैं मामले
आरोपी दीपक कुमार निवासी गांव ढंडारडू थाना चंडी मंदिर पंचकूला हरियाणा की उम्र करीब 29 साल है। वह बारहवीं पास और अविवाहित है। आरोपी को होटल जी प्लाजा जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना जीरकपुर में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हरियाणा राज्य में विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव छत थाना जीरकपुर की उम्र करीब 29 साल है। वह 8वीं पास और शादीशुदा है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना बनूड़, एमडीसी पंचकूला, सिटी अंबाला, सिटी रोपड़, सदर राजपुरा और जीरकपुर में आर्म्स एक्ट, हत्या, लड़ाई-झगड़ा और जबरन वसूली के सात मामले दर्ज हैं।
आरोपी इरबनप्रीत सिंह उर्फ पिंकी निवासी हाउस नंबर-739 स्वास्तिक विहार जीरकपुर बीए तक पढ़ाई की है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ लूट/चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सिटी राजपुरा, जीरकपुर, डेराबस्सी और सोहाना में चार मामले दर्ज हैं। आरोपी संदीप कौर उर्फ माही निवासी माचिया वाली बस्ती जीरा पुलिस स्टेशन सिटी जीरा जिला फिरोजपुर अनपढ़ और शादीशुदा है। आरोपी को होटल जी प्लाजा जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन जीरकपुर में लूट और जबरन वसूली के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी उपेंद्र पंवार उर्फ लक्की चौधरी निवासी गांव नैनखेड़ी, पुलिस स्टेशन रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वारदात का तरीका
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप कौर रात के समय एयरपोर्ट रोड, जीरकपुर-बनूढ़ रोड, जीरकपुर-पंचकूला रोड व अन्य मुख्य सड़कों पर अपनी लाइव लोकेशन अपने साथियों के साथ शेयर करती थी। वह अकेली खड़ी होकर राहगीरों से रास्ता पूछती थी। लिफ्ट लेकर आगे जाने के बहाने उनकी कार और ट्रक में बैठ जाती थी। उन्हें अपने जाल में फंसाकर गाड़ी रुकवा लेती थी। इसी दौरान उसके गिरोह के बाकी सदस्य भी वहां पहुंच जाते थे। राहगीरों का वीडियो बनाना शुरू कर देते थे। उन्हें ब्लैकमेल कर उनके सारे पैसे, मोबाइल फोन आदि लूट लेते थे।