फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First exploited the victim, then forced a religious conversion by marrying her under police pressure

Mohali News: हड़ताल खत्म, अब कूड़े के ढेर और गंदगी होगी साफ

Wed, 05 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
First exploited the victim, then forced a religious conversion by marrying her under police pressure
जीरकपुर। करीब 11 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। पंजाब सरकार द्वारा प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद यूनियन और प्रशासन के बीच सहमति बनी। इससे जीरकपुर के शहरवासियों को कूड़े के ढेर और बदबू से बड़ी राहत मिली है। नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब पूरे शहर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य बीते दिनों में जमा हुए कूड़े-कचरे का जल्द निस्तारण कर सामान्य व्यवस्था बहाल करना है। हड़ताल के दौरान शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और रिहायशी कॉलोनियां कूड़े के ढेर में बदल गई हैं। चारों ओर फैली बदबू, मच्छरों और संक्रमण के बढ़ते खतरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। नागरिक लगातार सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे थे और प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील कर रहे थे। विर्क ने कहा कि शहरवासियों की कठिनाइयों को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सफाई व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन



मांगों पर बनी सहमति

सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सूद ने पंजाब सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकाला गया है। सूद ने उम्मीद जताई कि सरकार अपने वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। इससे भविष्य में कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहरवासियों को मिली राहत

हड़ताल समाप्त होने से जीरकपुर के शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में शहर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आएगा। 11 दिनों तक शहर में गंदगी का अंबार लगा रहा था। अब जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed