फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fire, Santro car, derabassi Petrol pump, derabassi

पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आई सेंट्रो कार में अचानक लगी आग

Wed, 30 Mar 2016 08:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Wed, 30 Mar 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
 fire, Santro car, derabassi Petrol pump,  derabassi
आग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सदाशिव एनक्लेव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब पंप पर पेट्रोल डलवाने आई सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


कर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए कार को धक्का मार कर पंप से दूर किया। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड को बुलाया गया। पंप पर कार में आग लगने के कारण भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुलाबगढ़ की गली नंबर तीन निवासी सुुभाष कुमार मंगलवार दोपहर एक बजे अपनी सेंट्रो कार में पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। कार में पेट्रोल भरवा कर जब वह जाने के लिए कार को स्टार्ट करने लगे तो इंजन में से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर तैनात पंप कर्मियों ने वहां मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाते देखकर कर्मचारियों ने कार को धक्का देकर सड़क पर ले गए। बाद में फायर विभाग की गाड़ी ने आग बुझाई। इस कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed