फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in a vehicle held as case property outside the police station

Mohali News: थाने के बाहर खड़े केस प्रॉपर्टी वाहन में लगी आग

Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a vehicle held as case property outside the police station
जीरकपुर। मंगलवार को जीरकपुर थाने के बाहर सड़क किनारे खड़े एक केस प्रॉपर्टी वाहन में अचानक आग लग गई। शहर की खराब यातायात व्यवस्था के कारण दमकल विभाग की गाड़ी 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन




आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। लेकिन दमकल की गाड़ी जाम में फंसने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई। वाहन से पहले धुआं उठा और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास अन्य वाहन और संपत्ति होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ रहा था। जीरकपुर थाने में तैनात मुंशी गुरविंदर सिंह और मुलाजिम दिलेर राणा ने तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास के नल से बाल्टियों में पानी भरकर जलते वाहन पर डालना शुरू किया। उनकी तत्परता देखकर कुछ स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। लगातार प्रयासों से आग को आसपास फैलने से रोका गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। यदि पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग तुरंत कार्रवाई न करते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन




यातायात व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने जीरकपुर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग जैसी आपात स्थिति में दमकल का 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना चिंताजनक है। यदि आग विकराल रूप ले लेती तो दमकल की देरी के गंभीर परिणाम हो सकते थे। यह घटना दर्शाती है कि शहर में किसी बड़ी आपदा के समय राहत कार्य कैसे समय पर पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस जांच जारी

थाना मुंशी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आग से केस प्रॉपर्टी के वाहन को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के निगरानी कैमरों की जांच भी की जाएगी। यदि किसी साजिश का खुलासा होता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed