फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out at four places in Zirakpur, 12 people including two children injured due to firecrackers

Mohali News: जीरकपुर में चार जगह लगी आग, पटाखों से दो बच्चों समेत 12 लोग घायल

Tue, 14 Nov 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at four places in Zirakpur, 12 people including two children injured due to firecrackers
जीरकपुर। दीपावली पर शहर में चार जगह आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही पटाखों से बच्चों और बड़ों को मिलाकर 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, आगजनी की घटना से जान-माल का नुकसान होने से बचाव हो गया। पटाखों से घायल बच्चों का ढकोली के सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया गया। दीपावली के अवसर पर शहर में जमकर पटाखे चलाए गए। इस कारण शहर में प्रदूषण बढ़ गया और लोगों को सांस लेने में समस्या हुई। आगजनी के बारे में फायर अफसर राजीव कुमार ने बताया कि दिवाली की शाम प्रीत काॅलोनी में बिजली की तार को आग लग गई थी, जिस पर मौके पर पहुंचकर काबू किया गया। इसके बाद रात नौ बजे से रात 11 बजे तक ढकोली के मेट्रो टावर, मोतिया रॉयल स्थित दो फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली थी। आतिशबाजी के कारण फ्लैट की बॉलकनी में रखा सामान जल गया था। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब के पास सब्जी मंडी में एक सब्जी के खोखे में आग लग गई थी।
विज्ञापन


दो बच्चे, तीन व्यक्ति और महिला हुए चोटिल
सेहत विभाग के मुताबिक दीपावली की रात पटाखों से 12 लोग घायल हुए है। इनमें दो बच्चे, तीन व्यक्ति, एक महिला ज्यादा चोटिल हुई है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि सभी मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। कुछ लोग निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे। पहले के मुकाबले इस बार लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पटाखे कम चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed