फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR on Mother In Zirakpur Of Punjab

शर्मनाकः तीन साल के बेटे से अश्लील हरकतें करती थी मां, ऐसे वीडियो कॉल से खुला राज

Sun, 28 Jul 2019 02:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Jul 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
FIR on Mother In Zirakpur Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अपने तीन साल के बेटे से अश्लील हरकतें करने पर एक मां के खिलाफ जीरकपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के एक व्यक्ति ने कुछ माह पहले पुलिस को शिकायत दी थी कि जीरकपुर निवासी उसकी पत्नी उसके तीन साल के बेटे के साथ अश्लील हरकतें करती है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली और वहां अपने केस के संदर्भ में वीडियो सुबूतों सहित दिए।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बयान में कहा कि उसकी शादी महिला से 2015 में हुई थी और यह उन दोनों की दूसरी शादी थी। शादी के बाद शिकायतकर्ता बंगलुरु में रहने लगा। जबकि उसकी पत्नी मायके घर पर ही रहती थी। 2016 में उसकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही उसे उसके बेटे से मिलने नहीं दिया गया।

जब भी वह पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करता तो वह बेटे से उसके सामने ही अश्लील हरकतें करती। उसने कोर्ट में यह भी बयान दिया कि उसकी पत्नी बेटे के साथ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। इसके वीडियो उसने कोर्ट में संलग्न किए थे, जिसके आधार पर डेराबस्सी कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पोक्सो एक्ट के मामले में मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

साथ ही डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। एसएचओ गुरचरन सिंह ने कहा कि माननीय अदालत के आदेशों पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed