फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   FIR on 15 people and 30 vehicle seized on violation on corona rules

मोहाली : कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करवाने के लिए पुलिस सख्त.. 15 लोगों पर एफआईआर, तीस लोगों के वाहन किए जब्त

Mon, 10 May 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR on 15 people and 30 vehicle seized on violation on corona rules
मोहाली। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान कोरोना गाइडलाइन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी सख्ती बरती है। इस दौरान मास्क न पहनने वाले 726 लोगों के चालान किए गए और बिना किसी वजह से सड़कों पर घूमते तीस लोगों के वहानों को जब्त किया गया है। वहीं पंद्रह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। इसमें पांच दुकानदार और दस आम लोग शामिल हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह अति नाजुक समय चल रहा है। महामारी को मात देने के लिए जो नियम तय किए गए हैं। लोग उनका गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह 5 बजे तक शहर में वीकेंड लॉकडाउन शुरू हो गया था। ऐसे में पूरे जिले में कोविड गाइडलाइन के पालन की जिम्मेदारी पुलिस पर थी। इस दौरान पुलिस पूरे जिले में सक्रिय थी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसके बाद भी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। कई इलाकों में लोग बिना मास्क से शान से इलाके में घूम रहे थे। ऐसे ही स्थिति बिना वजह से गाड़ियां लेकर सड़कों पर निकले लोगों की थी। ऐसे लोग जब पुलिस द्वारा रोके जाते हैं, तो उनके पास कोई उचित जवाब नहीं होता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपने रसूख की धौंस दिखाते हैं। एसएसपी का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। जिले में सोमवार से शुक्रवार शाम तक सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने का समय है। इसी तरह शाम छह से अगली सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। जिसका लोगों को पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू पास जारी करने के लिए सरकार की तरफ से लिंक जारी किया गया। जहां पर दस्तावेज पूरे करने के बाद पूरी वेरिफिकेशन से पास जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed