फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fight over defecation of dog, cross case registered on 19

Mohali News: कुत्ते को शौच करवाने पर हुआ झगड़ा, 19 पर क्राॅस केस दर्ज

Sat, 20 May 2023 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 20 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fight over defecation of dog, cross case registered on 19
कुत्ते को शौच करवाने पर हुआ झगड़ा, 19 पर क्राॅस केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। गांव टिवाना में कुत्ते को शौच करवाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों परिवारों के कुल 19 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने नीरज के बयान पर गुरुदेव सिंह, जसवीर सिंह, हरमन सिंह, लखविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह,हरदयाल सिंह, हरकेश सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, बलकार सिंह, सलविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह के अलावा दूसरे पक्ष के गुरुदेव सिंह के बयान पर नीरज, जगबीर सिंह, हरविंदर सिंह सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि नीरज निवासी टिवाना ने शिकायत दी है कि उसके ताए का बेटा जगबीर सिंह सुबह सात बजे अपनी कुत्ते को शौच करवाने के लिए बाहर ले जा रहा था। कुत्ते ने गुरदेव सिंह के भैसों के बाड़े के सामने शौच कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। नीरज के मुताबिक गुरदेव सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे और मेरे भाई जगबीर सिंह, हरविंदर सिंह व अन्य के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। पुलिस ने बताया कि झगड़े में दोनों परिवार के 6 लोगों को चोट लगने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने दोनों परिवारों की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed