फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fight between drunken neighbors on Diwali night, enraged youth opened fire

Mohali News: दिवाली की रात नशे में पड़ोसियों में झगड़ा, तैश में आए युवक ने की फायरिंग

Wed, 15 Nov 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fight between drunken neighbors on Diwali night, enraged youth opened fire
मोहाली। दिवाली वाली रात गांव कुरड़ी में आपस में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान नशे में धुत एक युवक ने तैश में आकर दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर चार फायर किए गए, इनमें एक फायर युवक के कंधे पर लगा, जबकि तीन हवाई फायर किए गए। कुलदीप सिंह ने जब फायरिंग की तो शराब पी रहे साथी काला के कंधे में गोली लग गई। वहीं घटना के दौरान छत पर खड़े एक युवक अमन को छर्रे लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिस समय फायरिंग की जा रही थी उस समय एक अमन छत से फायरिंग करने वाले को देख रहा था। इस कारण छर्रे लगने से वह भी घायल हुआ है। काला इस समय निजी अस्पताल में भर्ती है। यह मामला आईटी एरोसिटी थाने पहुंचा है। लेकिन अभी तक फायरिंग करने वाले कुलदीप पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों से पता चला है कि दोनों परिवारों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक कुलदीप और काला दोनों गांव कुरड़ी के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं। दोनों अपने साथियों के साथ दिवाली वाली रात एक साथ शराब पी रहे थे। कुलदीप सिंह अपने साथ दोनाली लेकर बैठा था। शराब पीते समय उसके साथियों ने कुलदीप को समझाया था कि वह दोनाली को साथ ना रखे, लेकिन वह नहीं माना। कुछ समय बाद कुलदीप व काला में शराब पीते समय कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि कुलदीप ने तैश में आकर काला पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को सीधे नहीं लगी। गोली काला के कंधे पर लगी जिस कारण वह घायल हो गया। वहीं इसके बाद किए हवाई फायर के छर्रे लगने से छत पर खड़ा अमन भी घायल हो गया।
विज्ञापन

कोट्स
फायरिंग हुई है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। एक दूसरे के साथ तूं-तूं मैं-मैं हो गई थी। मौके पर तीन से चार फायर हुए हैं। दोनाली लाइसेंसी थी या नहीं, उसकी जांच की जा रही है। -सरबजीत सिंह चीमा, इंस्पेक्टर, आईटी एरोसिटी थाना मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed