{"_id":"661e8ee1dfa99b1e2601214f","slug":"ferocious-pitbull-attacked-a-young-man-going-to-the-farm-injured-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1004-113763-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खुंखार पिटबुल ने खेत जा रहे युवक पर किया हमला, घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खुंखार पिटबुल ने खेत जा रहे युवक पर किया हमला, घायल, केस दर्ज
Tue, 16 Apr 2024 08:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते से बचाने की जगह सामने खड़े होकर हंसता रहा मालिक, मां बात करने गई तो तानी बंदूक
पिटबुल कुत्तों की प्रतिबंधित ब्रीड, 23 ब्रीड के इंपोर्ट पर लगी है रोक
2023 में 12 हजार डॉग बाइट के मामले आए थे सामने, औसतन रोज 30 मामले पहुंच रहे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना थाने के तहत गांव मीढे माजरा में खुंखार पिटबुल ने एक शख्स पर हमला कर दिया, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव मीढे माजरा का रहने वाला 33 साल का मनप्रीत सिंह सुबह 7 बजे अपने खेत में काम करने जा रहा था। इसी दौरान एक पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल ने मनप्रीत की बाजू को अपने जबड़े में दबोच लिया। मनप्रीत ने कुत्ते के मुंह में एक कपड़ा ठूंसकर कड़ी मशक्कत के बाद खुद को उससे छुड़ाया। आरोप है कि कुत्ते के हमले के दौरान मालिक सामने खड़ा होकर हंसता रहा और उसे नहीं बचाया। पिटबुल के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी बाजू पर पिटबुल के नुकीले दांतों के गहरे निशान गड़ चुके थे। मनप्रीत की बाजू पर 9 जगह गहरे जख्म आए हैं। इस बीच मनप्रीत के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इक्ट्ठे हो गए थे। घायल मनप्रीत को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया, जहां उसे लगाया गया इंजेक्शन रिएक्शन कर गया, जिस कारण उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-19 में डॉग बाइट के इंजेक्शन लगाए गए। अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है।
सोहाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
मनप्रीत ने इस मामले की शिकायत सोहाना पुलिस को दी है। मनप्रीत का आरोप है कि उसके ही गांव के रहने वाले बहादर सिंह ने पिटबुल और जर्मन शैफेड रखा हुआ है। आरोप लगाया कि जब भी बहादर सिंह इन कुत्तों को बाहर घुमाने लाता है तो वह उन्हें खुला रखता है। उन्हें जंजीर नहीं बांधी होती। बीते दिन सुबह 7 बजे वह अपने खेत में काम पर जा रहा था। बहादर सिंह अपने दोनों कुत्तों को बिना जंजीर के घुमा रहा था। उसी दौरान उसके पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बाजू अपने जबड़े में दबोच ली। मनप्रीत ने आरोप लगाया कि वह पिटबुल से बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन बहादर सिंह ने अपने कुत्ते को हटाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि पास खड़ा होकर वह हंसता रहा। उसने पिटबुल के मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपनी जान बचाई। उसने अपना बचाव कर घर जाकर अपनी मां अमरजीत कौर को सारी बात बताई। जब उसकी मां बहादर सिंह के घर पर उससे बात करने गई तो बहादर सिंह ने उस पर अपनी बंदूक तान दी और उसे धमकियां दी। बाद में उसने सोहाना थाने में अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने जांच के बाद बहादर सिंह पर आईपीसी की धारा 289 व 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मनप्रीत का आरोप है कि चुनाव के चलते बहादर सिंह ने अपना असलहा भी थाने में जमा नहीं करवाया है। इस उल्लंघन पर भी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
जिले का आंकड़ा चौंकाने वाला
अगर जिले में डॉग बाइट की बात करें तो सरकारी अस्पतालों में वर्ष 2023 में 12 हजार के करीब डॉग बाइट के मामले सामने आए थे। औसतन हर माह एक हजार केस डॉग बाइट के अस्पतालों में पहुंच रहे थे। अगर प्रतिदिन की बात करें तो रोज 30 मामले डॉग बाइट के सामने आ रहे हैं। वर्ष 2022 में 11077 और वर्ष 2021 में 8445 स्ट्रे डॉग बाइट के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
पिटबुल है प्रतिबंधित ब्रीड
पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग और रोटवीलर सहित लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे 23 विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग को इंपोर्ट करने के बाद देश में इनकी ब्रीडिंग को भी पूरी तरह अवैध घोषित किया गया है। मंत्रालय ने विदेशी नस्ल के कुत्तों की बिक्री, प्रजनन या रखने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि पिटबुल जैसे खतरनाक अन्य नस्ल के कुत्तों को लाइसेंस न दिया जाए।
इन 23 ब्रीड के इंपोर्ट पर रोक
रॉटविलर, अमेरिकन बुलडॉग, पिटबुल टैरियर, वोल्फ डॉग, मास्को गार्ड, केन कार्सो, जैपनीस टोसा और अकीता, मिस्टिफ, कैनेरियो, बैनडॉग, टोसा इनू, काकेशियन शेफर्ड डॉग, फिला ब्राजीलेरियो, अक्वाश, सेंट्रल एशियन शेफर्ड डॉग, टेरियर्स, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टैरियर, कैंगल, डोगो अर्जेंटीनो, बोजबोएल, तोरनजैक सरप्लैनिनॉक, अमेरिकन बुलडॉग, रोडेशियन रिजवैक और साउथ रशियन शेफर्ड डॉग।