फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Female presidents went to the house attacked

घर में घुसकर महिला सरपंच पर हमला

Wed, 23 Oct 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 23 Oct 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
Female presidents went to the house attacked
गांव जवाहरपुर की महिला सरपंच पर गांव के कुछ लोगों ने घर में घुस कर हमला कर दिया। हमले में सरपंच व उसकी सास और देवर गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सरपंच सहित अन्य घायलों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल कराया गया। पुलिस ने सरपंच बिंदू पत्नी कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर गांव की दो महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर सरपंच सहित अन्य पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों गुट अकाली दल से संबंधित बताए जा रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच बिंदू ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे सास गुरवंत कौर व देवर अमरविंद्र सिंह के साथ घर में मौजूद थी। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि भाग सिंह, हरविंद्र सिंह, हरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र भाग सिंह व सोहन सिंह, मनजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह व उनके करीब पांच अज्ञात साथी व शीला ओर गुरमीत कौर ने हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर पर ईंटों व रोड़ों से पथराव भी किया।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी गुरवंत सिंह ने बताया एक रास्ते को लेकर पिछले लंबे समय से दोनों गुटों में तनाव चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल में दाखिल सरपंच बिंदू का हालचाल जानने के लिए कांग्रेसी नेता मनप्रीत कौर डॉली भी पहुंचे। इस मौके उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीति दबाव के चलते सरपंच व अन्य पर केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हलका विधायक एनके शर्मा के इसारे पर पुलिस घायलों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed