फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fed up with his wife and mother-in-law, a young man committed suicide by hanging himself.

Mohali News: पत्नी-सास से तंग युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 25 Jul 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Fed up with his wife and mother-in-law, a young man committed suicide by hanging himself.
मोहाली। सेक्टर-79 में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान 34 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मनीष मूलरूप से बठिंडा के गांव सराभा नगर का रहने वाला था। वह यहां अपनी पत्नी व ढाई साल की बेटी व मां-बाप के साथ रहता था। जिस समय मनीष ने खुदकुशी की उसके मां-बाप बठिंडा गए हुए थे और वह घर पर अकेला था। सुबह जब उसका पड़ोसी उसके घर गया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने डोर बेल बजाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने मनीष को फोन मिलाया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। उसने साढ़े 9 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मनीष ने फंदा लगाया हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई अमरनाथ ने कहा कि जांच में सामने आया कि मनीष अपनी पत्नी नीरू बाला और सास से काफी परेशान था। इस कारण उसने खुदकुशी की। पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार जिनकी तलाश जारी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मनीष सरकारी नौकरी करता था। उसकी ढाई साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed