{"_id":"673fb08676f9962981032284","slug":"father-and-son-beat-neighbor-soldier-with-sticks-injured-mohali-news-c-71-1-mli1004-122174-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाप-बेटे ने पड़ोसी फौजी को डंडों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाप-बेटे ने पड़ोसी फौजी को डंडों से पीटा, घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। एकेएस कॉलोनी-1 में बाप-बेटे ने डंडों से हमला कर पड़ोसी फौजी को घायल कर दिया। घायल फौजी को ढकोली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह और उसके बेटे अमन के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 126 (2), (3), (5) धारा के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी गुरमीत सिंह भी फौजी बताया जा रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ज्ञान सिंह ने बताया कि वह आईटीबीपी में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। वह 4 नवंबर को हिमाचल प्रदेश जाने के लिए घर के बाहर खड़ी गाड़ी में सामान रखने लगा तो पड़ोस में रहने वाले गुरमीत सिंह ने अचानक उस पर डंडे से हमला कर दिया। जब शोर मचाया तो बचाने के लिए उनकी पत्नी घर से बाहर निकली। इतने में गुरमीत सिंह का बेटा अमन भी आ गया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। शिकायकर्ता ने बताया कि पत्नी ने बचाने कि कोशिश तो उन्होंने हमलावर के हाथ में पकड़ा डंडा छीन लिया। वह डंडा अभी भी घर पर पड़ा हुआ है। इसके बाद वह पत्नी को लेकर घर में घुस गए। लेकिन गुरमीत सिंह, उसका बेटा अमन व उनके पारिवारिक सदस्य जान से मारने की धमकियां देते रहे। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें घायल अवस्था में ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायकर्ता ने झगड़े की वजह बताया कि गुरमीत सिंह उनके घर के सामने गाड़ी लगाता था और उनके घर के सामने कूड़ा गिराया जाता था। मना करने पर यह विवाद हुआ था।