{"_id":"6aa85759ff122fddbf0d31f3","slug":"farmers-stage-protest-in-mohali-over-power-cuts-demand-uninterrupted-supply-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2677-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में किसानों का बिजली कटौती पर धरना, निर्बाध आपूर्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में किसानों का बिजली कटौती पर धरना, निर्बाध आपूर्ति की मांग
विज्ञापन
मोहाली। खेतों में फसल बचाने के लिए पानी की जरूरत के बीच मोहाली के किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना दिया। वे लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों और खराब आपूर्ति से परेशान थे। किसानों ने सरकार से तत्काल निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
बिजली की आंख-मिचौली और कम वोल्टेज के कारण किसानों को मोटरें चलाने में परेशानी हो रही है। किसान नेता परमदीप सिंह बैद वन, कृपाल सिंह और हरमन सिंह ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली महकमे की ओर से किए गए वादे धरातल पर पूरे नहीं हो रहे हैं। खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है। हालांकि, समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले हैं।
किसानों की मुख्य मांगें और चेतावनी
किसानों ने मांग की कि खेतों के लिए निर्धारित समय पर पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अघोषित बिजली कटों को तुरंत बंद किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटों और कम वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। धरने में अमनदीप सिंह, गुरबिंदर सिंह, नछत्तर सिंह बेवटा समेत कई किसान मौजूद रहे।