फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers stage protest in Faridkot over suicide of brothers

Mohali News: फरीदकोट में भाइयों की खुदकुशी पर किसानों ने दिया धरना

Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers stage protest in Faridkot over suicide of brothers
डेराबस्सी। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर जिला मोहाली के कन्वीनर जस्विंदर सिंह टिवाणा की अगुवाई में लैंडमार्क बैंक के मुहारे पक्का धरना दिया गया। फरीदकोट में भाइयों की खुदकुशी के मामले में किसानों ने नाराजगी प्रकट की। पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए यह धरना दिया गया है। धरने दौरान पंजाब सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई और मांग की गई कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द माली सहायता दी जाए, किसानों के बैंकों द्वारा रखे चेक वापस किए जाएं और कर्जदार किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की मांग की। लैंडमार्क बैंक के विरुद्ध चल रहे इस संघर्ष के तहत पंजाब के 10 जिलों में भी बैंकों के मुहारे धरने लगाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता हाजिर थे, जिनमें ब्लॉक डेराबस्सी से कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह भांखरपुर, ब्लॉक खरड़ के अध्यक्ष सर्मुख सिंह छज्जू माजरा, ब्लॉक मोहाली के अध्यक्ष तरलोचन सिंह नड़ियाली, गुरमीत सिंह सियाऊ, ज्ञान सिंह धड़ाक, मनजीत सिंह, हरी सिंह दप्पर, जस्वंत, कुलविंदर सिंह आगा पुर, तरलोचन सिंह कुरली, गुरचरण सिंह जौला, बलदेव सिंह मियांपुर, राजपाल सिंह मलकपुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed