फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers show black flags to BJP candidate in Banur

बनूड़ में किसानों ने भाजपा उम्मीदवार को दिखाई काली झंडियां

Wed, 16 Feb 2022 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers show black flags to BJP candidate in Banur
काले झंडे दिखाते किसान। - फोटो : MOHALI
बनूड़। भले ही केंद्र सरकार ने कृषि के तीन कानून वापस ले लिए हैं, लेकिन अभी भी किसानों में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है। गांव जंगपुरा में जब हलका राजपुरा से भाजपा उम्मीदवार जगदीश कुमार जग्गा के आने की खबर मिली तो यहां के किसान हाथों में काली झंडी लेकर हाईवे पर पहुंच गए। इसकी जानकारी देते हुए किसानी संघर्ष के दौरान दिल्ली के सिंघु बार्डर पर 11 महीने लगातार रहने वाले गांव जंगपुरा के किसान भूरा जंगपुरा, अमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, मनजीत सिंह, पलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरमुख सिंह के अलावा करीब 60 किसानों ने बताया कि गांव से बाहर खेतों में रहने वाले भाजपा के पुराने समर्थक परमजीत सिंह ने गांव वालों को भाजपा के उम्मीदवार के आने की खबर दी थी। इस पर गांव के किसान काली झंडियां लेकर हाईवे पर पहुंच गए। इसके बाद जब भाजपा उम्मीदवार जगदीश कुमार जग्गा वहां पहुंचे तो किसानों का विरोध देखकर वहां से वापस चले गए। इसके बाद किसान दो घंटे तक यहीं खड़े रहे और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed