फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers rejected 75 percent exemption in toll tax for 18 villages

18 गांवों को टोल टैक्स में मिली 75 प्रतिशत छूट को किसानों ने किया नामंजूर

Wed, 06 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers rejected 75 percent exemption in toll tax for 18 villages
लालड़ू। प्रशासन और टोल प्रबंधकों की ओर से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के नजदीकी 18 गांवों को टोल टैक्स में दी जाने वाली 75 प्रतिशत विशेष छूट को किसानों ने नामंजूर कर दिया है। किसान यूनियनों ने दोबारा से पूरे हलका डेराबस्सी को टोल टैक्स फ्री करने की मांग दोहराई है। इस संबंध में किसानों ने प्रशासन और टोल प्रबंधकों को एक सप्ताह का समय देकर चेतावनी दी है कि अगर 12 अप्रैल तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो किसान 13 अप्रैल को पक्का तंबू लगाकर टोल फ्री करवा दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और टोल प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के कार्यकारिणी सदस्यों में मनप्रीत सिंह अमलाला, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह बरोली, कुलदीप सिंह सरसीणी, हरविन्द्र सिंह टोनी, बख्शीश सिंह भट्टी, बलजिन्द्र सिंह चडियाला, नानू सिंह और अन्य किसानों ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और सिद्धुपुर सहित दप्पर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे के इलाका निवासियों ने मांग की थी कि उनके लिए टोल टैक्स फ्री किया जाए। इसके लिए किसान यूनियनों ने 26 मार्च को दप्पर टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने के लिए धरना दिया था। इस दौरान हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और एसडीएम डेराबस्सी के साथ एनएचएआई के अधिकारियों ने 5 अप्रैल तक किसानों की मांग पूरी करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था। किसानों ने कहा कि प्रशासन और टोल प्रबंधकों की हुई बैठक के दौरान टोल के नजदीकी 18 गांवों को विशेष छूट 75% दी गई है। जिसे किसान यूनियनों ने खारिज कर दिया है। किसानों ने प्रशासन को टोल प्रबंधकों से बात करने के लिए 12 अप्रैल का समय देकर पूरे डेराबस्सी क्षेत्र को टोल टैक्स फ्री करने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed