{"_id":"6a08ddd7aa92f0014e0cc469","slug":"farmers-protest-in-derabassi-bjp-effigy-burnt-at-dappar-toll-plaza-mohali-news-c-71-1-mli1016-142532-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में किसानों का विरोध, टोल प्लाजा दप्पर पर भाजपा का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में किसानों का विरोध, टोल प्लाजा दप्पर पर भाजपा का फूंका पुतला
विज्ञापन
लालडू। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) ब्लॉक डेराबस्सी ने शनिवार को टोल प्लाजा दप्पर पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व मनप्रीत सिंह अमला ने किया।
इससे पहले संगठन ने 15 मई को नेचर पार्क मोहाली से लोक भवन पंजाब तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई थी, जिसे प्रशासन द्वारा भारी बैरिकेडिंग, पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोले चलाकर रोक दिया गया। इस दौरान कई किसानों के घायल होने की बात भी कही गई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने किसानों को जबरन रोका और उन पर बल प्रयोग किया, जिसे उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया। इस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर राज्यपाल पंजाब और भाजपा के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा डेराबस्सी, जगतार सिंह, हरि सिंह, कंवलजीत सिंह, हरनाम सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, केहर सिंह , गुलाब सिंह, गुरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, हरपाल सिंह, छज्जा सिंह, राम सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह, धर्म सिंह और अन्य किसान नेता मौजूद थे।