फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers protest at Baroda toll plaza, demand government to withdraw agricultural laws

बडौदी टोल प्लाजा पर किसानों ने किया प्रदर्शन, सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

Tue, 01 Jun 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Baroda toll plaza, demand government to withdraw agricultural laws
कुराली। बडौदी टोल प्लाजा पर लोकहित मिशन के चल रहे संघर्ष के दौरान किसानों ने पीएम का पुतला बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसान विरोधी कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पंजाब के किसानों, मजदूरों सहित अन्य शहरों और गांवों में निरंतर संघर्ष चल रहा है। बडौदी टोल प्लाजा पर भी इन कानूनों के विरोध में शुरू से ही संघर्ष किया जा रहा है। लोक हित मिशन के मेंबरों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर गले में जूतियों के हार डाले और जमकर नारेबाजी। इस मौके पर हरनेक सिंह मावी, बहादुर सिंह मुंधो संगतीया, लखवीर सिंह, दलविन्द्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्द नहीं किया जाता यह संघर्ष जारी रहेगा। इन कानूनों के साथ किसान ही नहीं बल्कि आम लोग भी प्रभावित होंगे। इस मौके पर गुरमुख सिंह, सुखविन्द्र सिंह, नछत्तर सिंह सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed