फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers of Sadhaura going to Chandigarh were detained and released in the evening

Mohali News: चंडीगढ़ जा रहे साढौरा के किसानों को हिरासत में लेकर शाम को छोड़ा

Wed, 23 Aug 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Sadhaura going to Chandigarh were detained and released in the evening
बरवाला। खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर यमुनानगर के हलका साढौरा से चंडीगढ़ जा रहे किसानों को बरवाला पुलिस ने डेराबस्सी सीमा पर लगाए नाके पर हिरासत में ले लिया। करीब 18 किसान कई वाहनों में वहां पहुंचे थे। नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने उनको पकड़ लिया। बरवाला चौकी पर दिनभर हिरासत में रखने के बाद सभी को शाम को छोड़ दिया गया। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा रखे हैं। इसी कड़ी में एक नाका बरवाला डेराबस्सी मार्ग पर पंजाब सीमा के नजदीक जबकि दूसरा नाका रामगढ़ में लगाया गया है। सभी नाकों पर पुलिस अलर्ट होकर जांच कर रही थी। पंचकूला के पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने नाकों पर जाकर निरीक्षण किया और सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। यमुनानगर के हलका साढौरा से आए किसानों ने पुलिस को चकमा देकर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए भाकियू (शहीद भगत सिंह) के नेता सुरजा राम, महिंद्र सिंह, सुलेमान, अख्तर अली, शफी मोहम्मद, संजीव सैणी, आशिफ, इसरार ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों के साथ तानाशाही कर रही है। किसान खराब फसलों के मुआवजे को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं परंतु सरकार पुलिस का सहारा लेकर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। इन किसान नेताओं का कहना है कि सरकार अब ज्यादा दिनों तक किसानों की आवाज को नही दबा पाएगी किसान अपना हक लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed