फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers' lottery, Mohali got its own market committee

किसानों की निकली लॉटरी, मोहाली को मिली अपनी मार्केट कमेटी

Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers' lottery, Mohali got its own market committee
मोहाली। अब मोहाली हलके की अपनी मार्केट कमेटी होगी। जहां पर इलाके के 73 गांवों के किसान जाकर अपने उत्पाद बेच पाएंगे। इसके अलावा किसानों के साथ होने वाले हादसों के समय भी उन्हें तुरंत मदद मिल पाएगी। मार्केट कमेटी संबंधी सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। एसडीएम हरबंस सिंह को इसका पहला प्रबंधक नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहले मोहाली में मार्केट कमेटी नहीं थी केवल खरड़ में ही मार्केट कमेटी थी। खरड़ मार्केट कमेटी पर मोहाली के अलावा हलका चमकौर साहिब के पैंतीस गांव निर्भर थे लेकिन गत कांग्रेस सरकार के समय में यह प्रयास किया गया था कि मोहाली की अपनी मार्केट कमेटी होनी चाहिए ताकि इसमें अन्य हलकों के नेताओं का दखल न रह जाए। इस संबंधी प्रक्रिया को अब पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

बतौर प्रबंधक चार्ज संभालने के बाद हरबंस सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटी बनने से किसानों को राहत मिलेगी। मोहाली शहर की समूह किसान मंडियां जोकि पहले खरड़ के अधीन आती थीं। अब वह मोहाली मार्केट कमेटी के अधीन आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि 73 गांवों के अलावा अनाज मंडी सनेटा को पहल के आधार पर विकसित किया जाएगा ताकि किसानों को अपने उत्पाद बेचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रजीत सिंह, लेखाकार कुलबीर सिंह व लखविंदर सिंह भी हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शहरी एरिया में शुरू होंगी अपनी मंडियां
मोहाली मार्केट कमेटी बनने के साथ ही यह बात भी साफ हो गई है कि मोहाली में नए बस रहे शहरी एरिया को भी जल्द ही अपनी मंडियां नसीब होंगी। क्योंकि नई मार्केट कमेटी अपने राजस्व को बढ़ाने की कोशिश करेगी। ऐसे में नई मंडियां स्थापित होंगी। इसके साथ ही इस बहाने सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे। अब एयरोसिटी, आईटी सिटी समेत नए इलाकों को काफी फायदा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed