फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers going to CM residence stopped at the barrier, staged a protest

Mohali News: सीएम आवास जा रहे किसानों को बैरियर पर रोका, दिया धरना

Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers going to CM residence stopped at the barrier, staged a protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया धीमी होने, लिफ्टिंग न होने और धान की खरीद का उचित मूल्य न मिलने से नाराज किसानों द्वारा शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला किया गया था। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन पुआध ने जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ कूच किया गया लेकिन चंडीगढ़ बैरियर के नजदीक पुलिस ने किसानों को रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ बैरियर के नजदीक ही धरना लगा कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हाईवे जाम करने की कोशिश की लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को सर्विस रोड की तरफ कर जाम खुलवा दिया। जिसके बाद किसान वहीं बैठ गए। किसानों का कहना था कि जब तक पुलिस द्वारा पकड़े गए किसानों को छोड़ा नहीं जाता और चंडीगढ़ बैरियर पर बैठे किसानों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि जीरकपुर की नगला रोड पर बनाई अस्थाई मंडी और डेराबस्सी की मंडियों में खरीद न के बराबर है। खरीद न होने से किसान अपनी फसल लेकर कई कई दिनों से मंडियों में बैठे है और परेशान हो रहे हैं। हाइब्रिड धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है और जो धान खरीद भी ली गई है उसकी लिफ्टिंग नहीं हो रही है। सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जब तक यहां उनकी समस्या का समाधान नही होगा वह तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा के उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed