फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers furious over GMADA reneging on promises; submit memorandum to Minister Mundian.

Mohali News: गमाडा की वादाखिलाफ़ी पर भड़के किसान, मंत्री मुंडियां को सौंपा मांगपत्र

Thu, 16 Jul 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious over GMADA reneging on promises; submit memorandum to Minister Mundian.
मोहाली। सेक्टर-90 की लैंड पूलिंग योजना के तहत अपनी जमीन देने वाले गांव लखनौर के किसानों का धैर्य अब जवाब दे गया है। योजना के 10 से 12 वर्ष बीत जाने के बावजूद प्लॉटों का कब्जा न मिलने से नाराज किसानों ने पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां से मुलाकात की। किसानों की गंभीर शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने विभाग के सचिव विकास गर्ग को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गमाडा अधिकारियों की लापरवाही के कारण 700 से अधिक परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। इस संबंध में किसान भाग सिंह, अजब सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, दलजीत सिंह, धर्म सिंह, केसर सिंह, परमजीत सिंह गुरु, कुलदीप सिंह (पूर्व पंच), परमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह गुड्डू और रुलदा सिंह ने सचिव विकास गर्ग और गमाडा के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि से भी मुलाकात की, जिन्होंने 10 दिनों में समाधान का भरोसा दिया है। किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में सेक्टर-90 का विकास कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

700 परिवारों का भविष्य अधर में, राजस्व का नुकसान
अधूरे सपने: जमीन देने के बावजूद हक न मिलने से लोगों के घर बनाने के सपने अधूरे हैं और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य की योजनाएं वर्षों से अटकी हुई हैं।
करोड़ों का नुकसान: किसानों ने आरोप लगाया कि गमाडा की ढीली कार्रवाई से न केवल जनता परेशान है, बल्कि समय पर आवंटन न होने से सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed