{"_id":"625884559da5455d9e5c2c15","slug":"farmers-blocked-highway-when-wheat-bid-not-done-mohali-news-pkl4476793198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की नहीं लगाई बोली तो किसानों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की नहीं लगाई बोली तो किसानों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खरड़। रुड़की पुख्ता मंडी में पिछले दो दिन से गेहूं की बोली नहीं हुई। इसके बाद वीरवार को किसान संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने खरड़-लुधियाना हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
मंडी में बोली न होने पर गांव रुड़की के किसान और सरपंच अमरजीत सिंह, सरबजीत सिंह गोला, बलविन्दर सिंह प्रधान, सुखविंदर सिंह पंच रुड़की, बिन्दर सिंह, मेहर सिंह बीबीपुर, हरविंदर सिंह, जागर सिंह ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों के इंस्पेक्टर बोली लगाने के लिए आनाकानी कर रहे हैं।
किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन में बोली का मसला हल न किया तो खरड़-लुधियाना और खरड़-रोपड़-चंडीगढ़ हाईवे जाम किए जाएंगे। दूसरे तरफ रुड़की पुख्ता मंडी में तैनात पंजाब वेयरहाउस के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद को लेकर आज केंद्र सरकार की टीम आ रही है। इस संबंधी पहले ही मामला एसडीएम के ध्यान में लाया जा चुका है। जिन ढेरियों की बोली नहीं लगी, उनमें नमी थी। गेहूं की खरीद करने के लिए सरकार की जो हिदायतें आ रही हैं, वह उनके अनुसार ही ड्यूटी कर रहे हैं। थाना पुलिस खरड़ के प्रभारी अजैब सिंह और थाना घड़ूंआं के प्रभारी बलजिन्दर कौर भी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और धरनाकारियों के साथ बात करते हुए जाम खोलने की अपील की।