फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmer leaders were under house arrest, when some reached there the police took them to the police station

Mohali News: किसान नेता घर में नजरबंद, कुछ पहुंचे तो थाने ले गई पुलिस

Thu, 06 Mar 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders were under house arrest, when some reached there the police took them to the police station
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ में लगाए जाने वाले पक्के मोर्चे को लेकर पुलिस ने इस बार सख्त रवैया अपनाया। पहले तो बड़े किसान नेताओं को घर में ही रात से नजरबंद कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर जो किसान ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मोहाली में पहुंचे उनको सीधा थाने ले जाया गया और पांच घंटे तक बैठाए रखा। किसान ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मोहाली तक पहुंच गए थे, पर उनको पुलिस ने चंडीगढ़ सीमा में घुसने तक नहीं दिया। मोहाली पुलिस ने सिटी में कड़ा बंदोबस्त किया था। पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली से भी बॉर्डर एरिया को बैरिकेडिंग करके सील कर दिया। कुछ किसानों को मोहाली पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान 25 किसान पुलिस को चकमा देकर किसी तरह मोहाली में दाखिल हुए पर पुलिस ने उनको हिरासत लिया और मटौर पुलिस स्टेशन ले गए।
विज्ञापन

एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रैक्टर ट्राॅली कब्जे में ली। हिरासत में लिए किसानों को शाम तक थाने में रखा और पुलिस ने उन्हें लंगर खिलाया। दोपहर बाद बुड़ैल जेल रेड पर पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ले जाए जा रहे कुछ स्वराज ट्रैक्टर वालों को रोका क्योंकि चालकों ने मुंह बांधे हुए थे। पुलिस ने आधे घंटे की जांच के बाद स्वराज कंपनी के ट्रैक्टरों को चंडीगढ़ जाने की अनुमति दी। एसएसपी मोहाली दीपक पारीक जीरकपुर में तैनात थे। कुराली में जाम लगने के कारण पुलिस ने ट्रैफिक को सिसवां की तरफ डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन


किसान नेता व वकील जसपाल सिंह दप्पर ने बताया कि पुलिस ने किसानों और उनकी ट्रैक्टर ट्रालियों को दप्पर टोल प्लाजा पर रोक लिया। उन्होंने बताया कि किसान नेता रजिंदर सिंह ढोल और कर्म सिंह कारकौर को मंगलवार से ही जीरकपुर थाने बैठाकर रखा हुआ है। किसान नेता परम बैदवान ने बताया कि पुलिस ने अमरजीत सिंह पडियाला ब्लॉक प्रधान राजेवाल को पकड़कर फेज-8 थाने लाई थी। परमिंदर सिंह चलाकी को मोरिंडा सीमा पर रोक लिया गया। इस तरह रेशम सिंह बडाली जो कि किसान यूनियन कादियां के जिला मीत प्रधान हैं को भी रास्ते में रोक लिया गया। कृपाल सिंह सियाऊ जिला प्रधान राजेवाल को मंगलवार से ही एरोसिटी थाने में नजरबंद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल समेत तीन युवक पकड़े
चंडीगढ़ पुलिस ने भी बैरिकेट्स से नाकाबंदी की थी। तभी काले रंग की एंडेवर कार को रोका तो इसमें पीएसओ की वर्दी में तीन युवक सवार थे। इनके पास पुलिस को पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस को बताया कि वह एक बिल्डर के पीएसओ हैं। पुलिस ने उन्हें लाइसेंस या परमिशन दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए सेक्टर-49 के थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed