फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family members suspect young man fired from job before Diwali

Mohali News: दिवाली से पहले नौकरी से निकाले गए युवक पर परिजनों का शक सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर की हत्या के मामले में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Family members suspect young man fired from job before Diwali
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहाली भेजा, वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

परिवार ने एक व्यक्ति पर जताया शक, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच

गुरपाल सिंह
जीरकपुर। एरोसिटी में सोमवार को मिले शव के मामले में पुलिस फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। बरामद शव सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर राणा प्रताप सिंह का था। राणा प्रताप सिंह के परिजनों ने एक युवक पर हत्या का शक जताया है। इस युवक को सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर राणा प्रताप सिंह ने दिवाली से पहले नौकरी से निकलवाया था।
मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उनका भाई जीरकपुर लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित न्यू सिक्योरिटी एजेंसी में आठ-नौ वर्षों से बतौर फील्ड ऑफिसर काम कर रहा था और कंपनी ने उन्हें रूम लेकर दिया हुआ था। इस कारण वह हफ्ते में एक दो दिन ही घर आता था। उनके भाई के तीन बच्चे हैं और वह वहीं लोहगढ़ रोड जीरकपुर में ही अपने रूम पर रहते थे। सात नवंबर को उनका भाई घर से रात 9 बजे खाना खाकर निकला था। इसके बाद उन्होंने 10 नवंबर को कॉल किया तो उनका नंबर बंद आया। उन्होंने सोचा कि पहले भी कई दिन बात नहीं होती थी और वह कई दिन घर भी नहीं आते थे तो शायद ड्यूटी पर होंगे। सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने उनकी हत्या की जानकारी दी। भाई प्रमोद ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था लेकिन मृतक की पत्नी ने एक दिन फोन पर किसी से झगड़ा करते हुए सुना था। उस दौरान पूछने पर उनके भाई ने अपनी पत्नी को बताया था कि उसने एक गार्ड को नौकरी ढंग से न करने पर हटवा दिया था। इसके अलावा उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या लेना देना नहीं था। इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

बॉडी ज्यादा गलने के कारण मोहाली भेजी
मृतक राणा प्रताप सिंह के भाई प्रमोद ने बताया कि वह डेराबस्सी अस्पताल गए थे तो डाक्टरों ने कहा कि शव ज्यादा गल चुका है। इसलिए पोस्टमार्टम मोहाली अस्पताल में ही होगा। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया या फोटो देखने से पता चला है कि वह उनका भाई है और उसके सिर में गहरी चोटें लगी हुई हैं। पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास जितने सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के सारे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के भाई के बयान पर सोमवार रात को ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। टीमें जांच में जुटी हैं। अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।

जसकंवल सिंह सेखों, एसएचओ थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed