{"_id":"5d8927d58ebc3e017e52c118","slug":"fall-from-building-in-zirakpur-mohali-news-pkl3516144183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः माया गार्डन सिटी में नौवीं मंजिल से युवक गिरा नीचे, परिवार ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुरः माया गार्डन सिटी में नौवीं मंजिल से युवक गिरा नीचे, परिवार ने हत्या की आशंका जताई
Tue, 24 Sep 2019 03:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
माया गार्डन सिटी जीरकपुर की नौवीं मंजिल से गिर कर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (28) के रूप में हुई है। वह बद्दी में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार रात करीब 1.30 बजे वह फ्लैट की खिड़की या बालकनी से नीचे गिर गया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले को क्लीयर नहीं कर रही है। उसके सिर पर गहरा जख्म और शरीर पर कई जगह फ्रेक्चर उसकी मौत की वजह बताई जा रही है। अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मृतक कृष्ण वर्मा के पिता घनश्याम दास ने पुलिस को हादसे की शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि हो सकता है कि इसमें हत्या की बात सामने आए। मृतक के भाई तनुज ने बताया कि उस कमरे में एक और लड़का भी सो रहा था। उसका कहना है कि कृष्ण खिड़की से नीचे गिरा। उसके गिरने के बाद दूसरे कमरे में सो रहे दोस्तों को जगाया। लड़के के बयान पर अभी संदेह है इसलिए इसकी जांच के लिए पुलिस को कहा है। हालांकि पुलिस अभी प्रारंभिक जांच में इसे हादसा मान रही है।
तनुज ने बताया कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता। वह काफी समझदार था। मोहाली से एम फार्मासिस्ट की डिग्री लेने के बाद वह करीब 4 महीने से कंपनी में काम कर रहा था। दशहरे तक उसने पानीपत अपने घर आना था। दो दिन पहले ही उससे बात हुई थी, तब उसने यह बताया था। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। मामले की जांच कर रहे एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि अभी इस केस में कुछ भी नहीं कह सकते। मामले की जांच चल रही है।