{"_id":"6276d631cc70da3e5437d851","slug":"fake-police-sub-inspector-caught-at-the-block-mohali-news-pkl4499459158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर दबोचा नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर दबोचा नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दारा स्टूडियो के पास नाका लगाकर लोगों के चालान काटने वाले एक नकली सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी पुलिस वर्दी में रहता था। सख्ती भी असली पुलिसवालों की तरह दिखाता था। इतना ही नहीं वहां से गुजरने वाले अन्य पुलिस मुलाजिम भी उसे सलाम ठोकते थे। उसकी पहचान कुराली के रहने वाले अविनाश कुमार (21) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंधी सारी डिटेल अन्य जिलों को भेजी है ताकि पता चल सके कि उसने मोहाली के अलावा किसी अन्य जगह ठगी तो नहीं की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई नकली सब इंस्पेक्टर दारा स्टूडियो के पास नाका लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और बाइक सवारों को रोककर चालान काटता है। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। इसके बाद शनिवार को फेज-छह पुलिस चौकी के इंचार्ज सौरभ सभरवाल ने सिपाही प्रमोद कुमार को 500 रुपये का नोट देकर सिविल ड्रेस में दारा स्टूडियो की तरफ भेजा। इस दौरान आरोपी ने असली पुलिस मुलाजिम की बाइक को रोककर बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर उसने कहा कि दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अब बड़े चालान हो रहे हैं। इतना ही नहीं लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है। आरोपी ने कहा कि अगर चालान से बचना है तो कुछ रकम उन्हें देनी होगी। यह सुनकर उसने पांच सौ रुपये आरोपी को पकड़ा दिए। इस दौरान फेज-छह चौकी पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।
याद रहे कि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले जीरकपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीए बनकर लोगों से नौकरियां लगवाने वाला पुलिसकर्मी भी पुलिस दबोच चुकी है।
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से कर चुका है ठगी
पुलिस को यह भी सूचना है कि आरोपी थानों में जाता था। वह लोगों के समझौते आदि करवाने के नाम पर भी पैसे लेता रहा है। इसके अलावा कुछ को नौकरी लगवाने का झांसा तक दिया है। पुलिस अब इस एंगल पर काम भी काम रही है ताकि आरोपी की हकीकत सामने आ सके। इसके अलावा पुलिस ने कुराली पुलिस से भी उसका रिकॉर्ड मांगा है। वहीं लोगों से अपील की है कि अगर किसी के साथ उसने ठगी की है तो इस बारे में पुलिस को सूचित किया जाए।
आरोपी ने खुद को बताया- बीए पास
पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को बीए पास बता रहा है। अब पुलिस यह पड़ताल करने में लगी है कि आखिर उसे यह विचार कहां से आया। इसके अलावा उसने यह ड्रेस व अन्य सामान कहां से खरीदा। पुलिस अधिकारियों की माने तो आम आदमी के दिमाग में इस तरह का विचार नहीं आता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वह काफी शातिर है।