फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake notes were printing in Derabassi, panchkula police arrested four people

डेराबस्सी में छापे जा रहे थे नकली नोट... पंचकूला पुलिस ने युवती समेत चार को दबोचा

Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fake notes were printing in Derabassi, panchkula police arrested four people
डेराबस्सी। पंचकूला पुलिस ने शनिवार तड़के 4 बजे डेराबस्सी के शक्ति नगर में छापा मारकर नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह में एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने काफी संख्या में पांच सौ, दो सौ और सौ रुपये के नकली नोटों के अलावा कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद किए हैं।
वार्ड नंबर-9 की पार्षद आशा शर्मा के पति भुपिंद्र शर्मा ने बताया कि शक्ति नगर की गली नंबर-19 में तीन युवकों और एक युवती ने एक दुकान के ऊपर बने दो कमरे कुछ दिन पहले ही किराए पर लिए थे। शनिवार तड़के पंचकूला पुलिस चारों को पकड़कर ले गई। शाम को 4 बजे पुलिस ने भुपिंद्र शर्मा की मौजूदगी में उक्त मकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने घर से एक प्रिंटर, कंप्यूटर और पांच सौ, दो सौ और सौ रुपये के भारी संख्या में नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पेपर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कई दिनों से पंचकूला में नकली नोट चला रहे थे। इसका सुराग मिलने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा है। गिरफ्तार युवती उत्तराखंड की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेराबस्सी पुलिस ने बताया कि पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीम ने यहां पर दबिश देकर आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने नकली नोट से पंचकूला में खरीदारी की थी। इसका पता चलते ही पुलिस यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed