फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake melon seeds cause farmers a loss of Rs 15 lakh

Mohali News: खरबूजे के नकली बीजों से किसानों को 15 लाख का नुकसान

Thu, 25 Sep 2025 05:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 25 Sep 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Fake melon seeds cause farmers a loss of Rs 15 lakh
महाराष्ट्र कंपनी मालिक पर मामला दर्ज
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा, कई किसानों के साथ फर्जी बीजों का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। साबिर पुलिस ने महाराष्ट्र की कंपनी जिरकॉन वेंचर्स के मालिक वरूण दीवान के खिलाफ खरबूजे के नकली बीजों की ऑनलाइन बिक्री कर दो किसानों को ठगने के मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुरप्रीत सिंह निवासी डेराबस्सी की एनसीसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद की गई।
शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह खरबूज की खेती करता है और उसकी फसल के लिए नॉन यू सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बॉबी एफ-1 हाईब्रिड बीज की जरूरत थी। मार्केट और ब्लैक में यह बीज उपलब्ध न होने पर उसने इंटरनेट पर तलाश की जहां उसे इंडिया मार्ट एप्प में यह बीज दिखे। कुछ दिनों बाद वरूण दीवान ने संपर्क किया और खुद को महाराष्ट्र स्थित जिरकॉन वेंचर्स का मालिक बताते हुए बीजों की बिक्री का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता और उसके जानकार ने वरूण से कुल 5 किलो से अधिक बीज खरीदे और ऑनलाइन भुगतान किया। बीज बोने के बाद पता चला कि बीज नकली हैं और खरबूजे की जगह चिबड़ (गलत फसल) उग गई। इसके कारण किसानों को लगभग 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। जांच में यह सामने आया कि वरूण दीवान ने कई किसानों को धोखा दिया है और फर्जी बीज बेचकर लाभ कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed