फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake advertisement of recruitment in Punjab School Education Board goes viral on social media

Mohali News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में भर्ती का फेक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 14 Jun 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fake advertisement of recruitment in Punjab School Education Board goes viral on social media
मोहाली। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ठग भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में पंजाब के एक बड़े सरकारी विभाग में सरकारी नौकरी का झूठा झांसा देकर ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने इसके लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन भी जारी किया है। दूसरी तरफ विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ऐसे विज्ञापन से सतर्क रहने की अपील दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों में आनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए ठग अब नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ लिखा हुआ है कि शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों की सीधी भर्ती कर रहा है। इसके लिए आवेदक को कोई पेपर नहीं देना पड़ेगा। इस नौकरी के लिए उसको विज्ञापन में दिए गए लिंक पर जाकर अप्लाई करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन पर बोर्ड का लोगो भी किया है डिजाइन
सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ठगों ने विज्ञापन पोस्ट किया है। उसमें शिक्षा बोर्ड का लोगो समेत पंजाबी भाषा में पूरी जानकारी तक लिखकर विज्ञापन डिजाइन किया गया है। लोगों को लग सके की बोर्ड में सरकारी नौकरी की भर्ती निकली है। इसके बाद ठग लोगों को अपना शिकार बना सकें। यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी और अनौपचारिक है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है तथा यह नोटिस किसी शरारती तत्व या समूह द्वारा जनता को धोखा देने के इरादे से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने इस गंभीर मामले को लेकर साइबर क्राइम विंग को पत्र लिखकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। -डॉ. अमरपाल सिंह, चेयरमैन शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed