फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Faith of three generations: Phase-1 Ramlila is becoming a cultural school for families

तीन पीढ़ियों की आस्था: फेज-1 की रामलीला बन रही परिवारों की सांस्कृतिक पाठशाला

Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Faith of three generations: Phase-1 Ramlila is becoming a cultural school for families
मोहाली। फेज-1 में होने वाली रामलीला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यहां के लोगों की आस्था, संस्कृति और परंपरा की पहचान बन चुकी है। करीब 35 साल से हो रहे इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ मंच पर भगवान राम, लक्ष्मण और रावण के किरदार निभा रही हैं। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित इस रामलीला में शहर के कई परिवार ऐसे हैं, जो तीन पीढ़ियों से इससे जुड़े हैं। समिति के अध्यक्ष आशु सूद कहते हैं कि रामलीला मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कई वर्षों तक मैंने श्रीराम की भूमिका निभाई और उस दौरान मेरे बेटे ने शत्रुघ्न का किरदार अदा किया। 90 के दशक में साधारण मंच, साधारण पोशाक और स्थानीय कलाकारों से शुरू हुई इस रामलीला ने आज भव्य रूप ले लिया है। समिति से जुड़े बुजुर्ग सदस्य बताते हैं कि उनके लिए रामलीला किसी त्योहार से कम नहीं। एक महीने तक चलने वाले अभ्यास से लेकर अंतिम दिन के रावण दहन तक, हर पल उन्हें अपने पूर्वजों और पुराने साथियों की याद दिलाता है।
विज्ञापन



परंपरा को आगे बढ़ा रही नई पीढ़ी
समिति के उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मोहाली की सांस्कृतिक धरोहर है। जब एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां मंचन से जुड़ी हों तो यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि परंपरा का जीवंत होना है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कलाकार उपेंद्र सोढ़ी बताते हैं कि मैं और मेरा बेटा, दोनों कई सालों से रामलीला के मंच से जुड़े हुए हैं। एक अवसर पर मैं राजा दशरथ की भूमिका निभा रहा था और मेरा बेटा बाल्यकालीन लक्ष्मण का किरदार कर रहा था। यह अनुभव हमारे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा-पिता से प्रेरणा लेकर निभा रहे किरदार

कलाकार ध्रुव राज कोचर कहते हैं कि मेरे पिताजी और दादाजी ही नहीं, बल्कि मेरे चाचा जी भी रामलीला से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। बचपन में जब पिताजी लक्ष्मण और परशुराम की भूमिका निभाते थे तो मैं उनसे बहुत प्रेरित होता था। उनसे सीखकर ही मैंने भी लक्ष्मण और परशुराम के किरदार निभाए हैं। यह मेरे लिए गर्व की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed