फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Facilities on the lines of private schools will be available in four schools of Mohali, a grant of one crore 28 lakh rupees has been received

मोहाली के चार स्कूलों में मिलेंगी निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं, एक करोड़ 28 लाख रुपये की ग्रांट मिली

Fri, 11 Jun 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Facilities on the lines of private schools will be available in four schools of Mohali, a grant of one crore 28 lakh rupees has been received
मोहाली। जिले के चार स्कूलों की अब सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्रों को सभी सुविधाएं मिलेंगी और इससे इलाके के लोगों का फायदा होगा। यह जानकारी वीरवार को सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार स्कूलों को एक करोड़ 28 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। इनमें से 50 लाख रुपये सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिंदगढ़, 28 लाख रुपये सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गीगेमाजरा, 25 लाख रुपये सरकारी प्राइमरी स्कूल गिदड़पुर और 25 लाख रुपये बरिया के स्कूल को दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में किए जा रहे कामों का रिजल्ट भी सामने आने लगा है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूलों की गई ग्रेडिंग में पंजाब को पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में जब सब कुछ बंद था। उस समय भी पंजाब के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रह है। इसके लिए छात्रों को मोबाइल फोन तक मुहैया करवाए गए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सबसे बढ़िया स्टाफ है। वहीं, अब लोग सरकारी स्कूलों की तरफ मुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed