फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Extortion of Rs 1.5 lakh by threatening girl on phone

Mohali News: युवती को फोन पर धमकाकर वसूली डेढ़ लाख की रंगदारी

Sun, 24 Dec 2023 07:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 24 Dec 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Extortion of Rs 1.5 lakh by threatening girl on phone
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस साइबर एक्सपर्ट की ले रही मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एक युवती को फोन पर धमकाकर उससे अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आईएनएसटी मोहाली के रहने वाले अमीतावा पातरा के बयान पर सोहाना पुलिस ने अज्ञात पर रंगदारी वसूलने और धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के बैंक अकाउंट नंबर से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए हैं। इसलिए पुलिस इस मामले में साइबर एक्सपर्ट टीम की भी मदद ले रही है।


शिकायतकर्ता अमितावा पातरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी लड़की डिपाजना पातरा मोहाली उसके घर पर आई थी। उसकी लड़की को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसकी बेटी को धमकाया कि अगर उसने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो वह उसके पिता को नुकसान पहुंचाएगा। शिकायतकर्ता ने उसकी इस बात पर गौर नहीं किया और बाद में आरोपी ने दूसरे नंबर से दोबारा कॉल की और वही शब्द दोहराए कि अगर उसने उसके खाते में रकम ट्रांसफर नहीं की तो उसके पिता को नुकसान पहुंचाएगा। दो बार फोन पर मिली धमकी के बाद वह डर गई और उसने आरोपी द्वारा भेजे बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह बैंक खाता मोहित शर्मा के नाम पर है। पुलिस जांच कर रही है कि मोहित शर्मा ने ही युवती को कॉल पर धमकाया था या फिर धमकी देने वाला कोई और है, जिसने मोहित शर्मा के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed