फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Extortion of higher price from plot allottees, allottees angry against GMADA

Mohali News: प्लाॅट अलाॅटियों से ज्यादा कीमत वसूली, गमाडा के खिलाफ भड़के अलाॅटी

Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Extortion of higher price from plot allottees, allottees angry against GMADA
मोहाली। शहर के सेक्टर 76-80 प्लॉट अलॉटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी (आरडीआई) के बैनर तले सेक्टर-76 से 80 तक गमाडा की ओर से ज्यादा कीमत वसूलने के मामले में प्लॉट मालिकों से गमाडा की ओर से भेजे गए डिमांड नोटिस को रद्द करने की मांग की है। सभी पंजीकृत रेजिडेंट्स कमेटियों के समर्थन से आवंटियों ने अपने परिवारों के साथ गमाडा दफ्तर के सामने सरकार के खिलाफ धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्लॉटों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्लॉटों की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में सेक्टर 76-80 प्लॉट अलाटमेंट और डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष सुच्चा सिंह कलौड़ और अन्यों कहा कि गमाडा की ओर से पहले नोटिस न भेजने के आश्वासन के बावजूद दोबारा नोटिस जारी होने पर लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं, वर्ष 2000 में सेक्टर 76 से 80 की योजना शुरू की थी, लेकिन उस समय इस परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया था और इस कारण प्लॉटों को सफल बनाने में गमाडा को काफी देरी हुई। इसके चलते अलॉटियों को गमाडा को अधिक फीस का भुगतान करना पड़ा। इस योजना के शुरू हुए 23 साल से अधिक हो चुके हैं, अब गमाडा की ओर से बिना कोई कारण बताए 2645.50 पैसे प्रति गज के हिसाब से ज्यादा फीस जमा करवाने के नोटिस भेजे जा रहे है। इस कारण अलाॅटियों में काफी रोष पाया जा रहा है। जबकि साल 2023 से पहले इस तरह के नोटिस गमाडा की ओर से बिलकुल नहीं भेजे गए है। गमाडा की ओर से सेक्टर 76 से 80 के लिए एक्वायर की गई 1264 एकड़ जमीन में से 80 एकड़ जमीन सेक्टर 85 से 89 में शामिल कर दी है।
विज्ञापन

इस जमीन की निर्धारित की गई ज्यादा कीमत की वसूली सेक्टर 76 से 80 के प्लाॅट के अलाॅटियों से ली जा रही है जो कि उचित नहीं है इसे वापस लिए जाना चाहिए। धरने के दौरान अलाॅटियों ने चेतावनी दी कि अगर 17 मई तक इस मामले का हल न निकाला गया तो उनकी ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त फैसला किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed